रविवार, फ़रवरी 12, 2012

हिमाचल के दामाद बनेंगे जॉन अब्राहम

जिस्म फिल्म से बालीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत करने वाले सुपर मॉडल एवं अभिनेता जॉन अब्राहम हिमाचली बाला पर फिदा हो गए हैं। दिलचस्प तो यह है कि पिछले दिनों जॉन की मैकलोडगंज निवासी प्रिया से सगाई भी हो गई और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। बिंदास बालीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ दोस्ती को लेकर सुर्खियों में रहे जॉन इतनी सादगी से हिमाचल के दामाद हो जाएंगे, इस बात का यकीन नहीं होता। लेकिन जनाब! यह सच है। जॉन अब्राहम का रिश्ता मैकलोडगंज के एक रसूखदार परिवार से जुड़ चुका  है। मुंबई में सगाई के बाद पिछले वर्ष जॉन दो दिनों के लिए मैकलोडगंज आए और चुपके से मुंबई रवाना हो गए। सूत्रों की मानें तो आगामी अप्रैल माह तक जॉन और दिव्या की सुपर जोड़ी परिणय सूत्र में बंधने के बाद दुनिया के सामने आएगी। पता चला है कि विवाह समारोह को लेकर निमंत्रण पत्र छपवाने की भी तैयारी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक यहां के रसूखदार रंचल परिवार की लाडली प्रिया रंचल मुंबई में इन्वेस्टमेंट बैंकर  हैं। बताया जा रहा है कि जॉन और प्रिया की मुलाकात मुंबई में ही हुई। मायानगरी में ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और बात सगाई तक पहुंच गई। दिव्या के दादा १०१ वर्षीय बुजूर्ग बूटा राम रंचल दलाई लामा के सबसे पुराने मित्रों में एक हैं। अप्रैल माह में वह १०२ वर्ष के हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद यह जोड़ी उनका और दलाई लामा का आशीर्वाद लेने के लिए मैकलोडगंज आएगी।

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

Dil ki baat kahni band kar di or "kshanikaa" mein chale aaye. Bahut Badhiya.

Duniya Jahaan ki khabar rakhte ho Bandhu kintu apnon ki koi sudh hi nahi.

Boojho to ham kaun?